यूएन रिपोर्ट- पाकिस्तान की इमरान सरकार ने अल्पसंख्यकों पर हमले के लिए कट्टरपंथी विचारों को दिया बढावा, हिंदू-ईसाइ खतरे में

न्यूयॉर्क : पाकिस्तान में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति लगातार खराब बन रही है। वहां के हिंदू और ईसाई समुदाय को बडा खतरा साबित हो रहा आहे. इन दोनों समुदायों की महिलाओं और बच्चियों को अगवा कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। मुस्लिम युवकों से शादी होने के बाद उनके परिवार के पास लौटने की उम्मीद कम होती है। यूएन की कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वीमेन (सीएसडब्ल्यू) की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान सरकार अल्पसंख्यकों पर हमले के लिए कट्टरपंथी विचारों को उत्तेजीत कर रही है। कमीशन ने 47 पन्नों की रिपोर्ट को ‘पाकिस्तान: धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला’ नाम दिया है।
सीएडब्ल्यू ने पाकिस्तान में ईशनिंदा और अहमदिया विरोधी कानून के बढ़ते राजनीतिकरण पर चिंता जताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन कानूनों को कट्टरपंथी इस्लामी संगठन सिर्फ अल्पसंख्यकों को मारने के लिए ही नहीं, बल्कि राजनीति में जगह बनाने के लिए भी हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
‘अल्पसंख्यकों के प्रति पुलिस-न्याय का भेदभावपूर्ण बर्ताव’
रिपोर्ट के मुताबे पाकिस्तान पुलिस और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि अगवा की गई महिलाओं की परेशानी इसलिए और बढ़ जाती है, क्योंकि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। पुलिस और न्याय व्यवस्था अल्पसंख्यक पीड़ितों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हैं। ऐसे मामलों में न्यायिक व्यवस्था भी काफी कमजोर रहती है।




