breaking-news

झारखंड विधानसभा चुनाव पर सोनिया गांधी का बयान, धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की भाजपा की कोशिश नाकाम

नई दिल्ली | महाईन्यूज | वेब डेस्क

भाजपा को कांग्रेस-झामुमो गठबंधन से झारखंड विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन ने 47 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया. वहीं, भाजपा महज 25 सीटों पर सिमट कर रह गई. झारखंड मे 81 सीटों के विधानसभा का चुनाव हुआ है.

सोमवार को आए नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भाजपा पर तंज कसा. सोनिया ने कहा कि लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की भाजपा की कोशिश नाकाम हुई. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है. भाजपा के विभाजनकारी एजेंडा को नकारने के लिए झारखंड की जनता का आभार माना है.

चिदंबरम ने भाजपा की हार पर चुटकी ली

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने भाजपा की हार पर ट्वीट किया, 2019 में भाजपा की यही कहानी है। हरियाणा में कमजोर हुए, महाराष्ट्र में अस्वीकृत हुए, और झारखंड में हारे. भारत के संविधान को बचाने के लिए सभी गैर-भाजपा दलों को कांग्रेस के साथ आकर रैली करनी चाहिए.

Job AlertJob Alert Job Alert

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button